उत्तर प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद
राजधानी लखनऊ में सोमवार को हजारों की संख्या में मुसलमानों ने ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में एकत्र होकर ईद की नमाज अदा की और एक दूसरे को मुबारकबाद दी।
धार्मिक नेताओं ने इस अवसर पर सभी से समाज में भाईचारे के साथ मिल-जुल कर काम करने को कहा। सुन्नी धर्मगुरुमौलाना खालिद रशीद फिरंग महली ने संवाददाताओं से कहा कि ईद का त्योहार हमें मिल-जुल कर रहने का संदेश देता है।
महली ने बताया कि उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर लोगों से अपील की है कि वे ईद के इस पावन मौके पर पोलियो को जड़ से खत्म करने का संकल्प लें।
राज्य में चारों तरफ ईद की रौनक है। नए कपड़े पहने लोग एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री मायावती और राज्यपाल बी.एल.जोशी ने भी लोगों को ईद की बधाई दी है।
कानपुर, वाराणसी,फरुखाबाद, अलीगढ़, इलाहाबाद, गोरखपुर आदि स्थानों से भी ईद पूरे जोश और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications