अनुष्का को परेशान करने वाला गिरफ्तार
महान संगीतज्ञ रविशंकर की बेटी अनुष्का शंकर के लैपटॉप से तस्वीरें हैक करके ब्लैकमेल करने के मामले में मुम्बई पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली पुलिस महान संगीतज्ञ पंडित रविशंकर की बेटी और युवा सितार वादक अनुष्का शंकर को ब्लैकमेल किये जाने के मामले में जांच कर रही है और इस बाबत मुंबई के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है, जिसने कथित तौर पर अनुष्का के लैपटॉप में से उनकी तस्वीरें हासिल कर लीं।
दिल्ली पुलिस ने जुनैद अहमद नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा है। पंडित रविशंकर ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी जिसमें उन्होने कहा था कि कोई उनकी बेटी को ब्लैकमेल कर रहा है।
अनुष्का अमरीका में रहती है पिछले वर्ष उन्होने दक्षिणी दिल्ली में अपने लैपटॉप को ठीक करवाने के लिए दिया था। अगर जुनैद का अपराध साबित हो जाता है ता उसे 10 साल की सजा हो सकती है।













Click it and Unblock the Notifications