मध्य प्रदेश में वृद्घ दंपति की हत्या
पुलिस के अनुसार चाकघाट थाना स्थित सतपुरा गांव निवासी रामखिलावन तिवारी (75 वर्ष) और उनकी पत्नी सुंदरी (70 वर्ष) शनिवार शाम अपने घर में मृत पाए गए। दोनों के शरीर पर धारदार हथियारों के चोट के निशान थे।
पुलिस को आशंका है कि चोर चोरी की नीयत से घर में घुसे होंगे, जिन्हें वृद्घ दंपति ने पहचान लिया होगा और बाद में उन्होंने धारदार हथियार से वृद्घ दंपति की हत्या कर दी होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications