लॉटरी का झांसा देकर ठगी करने वाले 2 अफ्रीकी गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के मिशन चौक पर कम्प्यूटर का कारोबार करने वाले कबीर को इंटरनेट पर ईमेल आया कि उनकी एक लाख डॉलर की लॉटरी खुाली है। इस रकम को हासिल करने के लिए कुछ राशि बताए गए एकाउंट नंबर में जमा करने का कहा गया।
कटनी के पुलिस अधीक्षक एस.पी. सिंह ने शनिवार को आईएएनएस को बताया कि अब तक वह साढे चार लाख रुपये बताए गए एकाउंट में जमा करा चुका था। शनिवार को पुलिस ने दोनों दक्षिण अफ्रीकी नागरिकों को धर दबोचा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications