भारत ने अफगानिस्तान में सफल चुनाव का स्वागत किया
अफगानिस्तान में राष्ट्रपति का चुनाव 20 अगस्त को कराया गया था, लेकिन मतगणना पूरा होने में लगभग एक महीना लग गया।
विदेश मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया है, "हमें इस बात की प्रसन्नता है कि पूर्व के चुनावों के विपरीत इस बार का चुनाव राष्ट्रीय संस्थानों द्वारा आयोजित किया गया। अफगानिस्तान के नेतृत्व वाली इस प्रक्रिया को वहां लोकतंत्र की मजबूती के लिए लंबी यात्रा तय करनी होगी।"
बयान में कहा गया है, "भारत, अफगानिस्तान के उन नागरिकों की प्रशंसा करता है, जिन्होंने धमकियों और हमलों की परवाह न करते हुए चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लिया। ऐसे समय में अफगानी लोगों का मित्र होने के नाते हम अफगानिस्तान के सभी लोकतांत्रिक ताकतों को बधाई देते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications