'होटल उद्योग का अच्छा समय आने वाला है'
दक्षिण भारतीय होटल व रेस्तरां एसोसिएशन (एसएचआईआरए) के अध्यक्ष एम.पी. पुरुषोत्तमन ने यहां शनिवार को कहा, "भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए 'विजिट इंडिया' अभियान ने होटल उद्योग की मदद की है। इस तरह के पहल से यथोचित लागत नियंत्रण के उपाय दोगुने हो गए हैं।"
पुरुषोत्तमन ने एसएचआईआरए का पुन: अध्यक्ष बनाए जाने के बाद संवाददाताओं से कहा, "अर्थव्यवस्था के मजबूत होने के साथ ही होटल उद्योग भी संतोषजनक स्तर की वृद्धि व लाभ अर्जित करने जा रहा है।"
पुरुषोत्तमन के अनुसार सुधार के स्पष्ट संकेत दिखाई दे रहे हैं। पर्यटन क्षेत्र में विदेशी मुद्रा की आमदनी वर्ष 2008 के वित्त वर्ष में बढ़ कर 50,730 करोड़ रुपये हो गई, जबकि उसके एक वर्ष पहले यह आमदनी 44,360 करोड़ रुपये थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications