क्रिकेटर कामरान खान के खिलाफ मामला दर्ज
प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र में राजू प्रसाद नाम के एक व्यक्ति ने क्रिकेटर कामरान खान व उनके दो साथियों के खिलाफ शनिवार को गाली-गलौज व मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है।
जिले के पुलिस अधीक्षक वीर बहादुर सिंह ने रविवार को आईएएनएस से कामरान के खिलाफ केस दर्ज होने की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना की जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक कामरान खान व उनके साथियों की नदवा सराय में एक आरा मशीन के निकट बाइक सवार राजू प्रसाद से झड़प हो गई। आरोप है कि कामरान व उनके साथियों ने प्रसाद से गाली-गलौज और मारपीट की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications