गिलानी ने भारत के साथ बातचीत शुरू करने की अपील की
समाचार पत्र 'द नेशन' के अनुसार कश्मीरी नेताओं के सम्मान में आयोजित इफ्तार पार्टी को संबोधित करते हुए गिलानी ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर विवाद का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है और भारत को बातचीत के लिए आमंत्रित करता है लेकिन भारत हमारी अपील को लंबे समय से नजरअंदाज करता आ रहा है।
गिलानी ने कहा, "भारत की उदासीनता के कारण धरती का स्वर्ग कहा जाने वाला कश्मीर लंबे समय से अत्याचार और अन्याय से पीड़ित है।"
गिलानी ने इस मौके पर भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ शर्म-अल-शेख में हुई बैठक को याद किया, जिसमे उन्होंने कहा था कि कश्मीरी अवाम की इच्छा के अनुसार कश्मीर विवाद का हल निकले बिना क्षेत्र में शांति बहाल नहीं हो सकती।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को यह समझाने का प्रयास कर रहा है कि कश्मीरी अवाम के संर्घर्ष को बंदूक की नोक पर नहीं दबाया जा सकता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications