भारत, अफगानिस्तान पर पाक आतंकियों को समर्थन देने का आरोप
रिपोर्ट के अनुसार आपरेशन राह-ए-रस्त के दौरान गिरफ्तार किए गए आतंकवादी कमांडरों सिम खान, मोहम्मद खान, और मौलवी उमर ने पूछताछ में पाकिस्तानी सेना से लड़ने के लिए भारत और अफगानिस्तान की खुफिया एजेंसियों से वित्तीय सहायता, हथियार और विशेष प्रशिक्षण मिलने की बात कबूल की है।
समाचार पत्र 'डान' के मुताबिक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की खुफिया एजेंसियां जलालाबाद, कांधार और मजार ए शरीफ में आतंकवादियों के संपर्क में थीं और आतंकवादी खुफिया रास्ते से उन तक पहुंचे, जहां उन्हें मादक पदार्थो की तस्करी से मिली रकम और हथियार प्रदान किए गए।
रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि कुछ आतंकवादियों ने अफगानिस्तान से विशेष युद्ध प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications