पाक में गिरफ्तार आतंकवादी सरगना शेर मोहम्मद की मौत
पाकिस्तानी समाचार पत्र 'द न्यूज' के अनुसार शेर मोहम्मद को चार दिन पूर्व घायल अवस्था में स्वात घाटी के चारबाग इलाके से गिरफ्तार किया गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक करोड़ रुपये के ईनाम की घोषणा की थी।
स्वात मीडिया सेंटर के अनुसार गंभीर रूप से घायल शेर मोहम्मद ने रविवार को दम तोड़ दिया। गिरफ्तारी के बाद उसने निर्दोष लोगों की हत्या की बात स्वीकार की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications