पाकिस्तान ने भारतीय सबूतों को अधूरा बताया
समाचार पत्र 'डान' के अनुसार पाकिस्तानी विदेश सचिव सलमान बशीर ने पिछले महीने भारत द्वारा दिए गए दस्तावेज के जवाब में यह दस्तावेज भारतीय उच्चायुक्त को सौंपा।
भारतीय उच्चायुक्त ने इससे पहले पाकिस्तानी आतंरिक मंत्री रहमान मलिक से मुलाकात की। रिपोर्टों के अनुसार मलिक ने सब्बरवाल को बताया कि जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज सईद की मुंबई हमलों में कथित भूमिका की जांच की जा रही है लेकिन भारत द्वारा उपलब्ध कराए गए सबूत अपर्याप्त हैं।
स्थगित समग्र वार्ता को आरंभ करने के लिए हाफिज सईद पर मुकदमा चलाना भारत की एक प्रमुख शर्त है।
पाकिस्तान ने दस्तावेज में भारतीय अदालत में चल रहे आमिर अजमल कसाब के मुकदमे में एफबीआई अधिकारियों के बयानों की प्रमाणिक प्रतियों, आतंकवादियों और उनके पाकिस्तानी आकाओं के बीच संचार का ब्योरा और रामपुर कैंप हमले में गिरफ्तार मामले के दो अन्य संदिग्धों शहाबुद्दीन अहमद और फहीम अंसारी के बारे में जानकारी मांगी है।
सूत्रों के अनुसार भारतीय उच्चायुक्त को बताया गया कि आरोपियों के खिलाफ मामले को ठोस बनाने के लिए अधिक सूचनाओं की आवश्यकता है।
उच्चायुक्त को बाताया गया कि भारत से मिले दस्तावेजों की सूचनाओं का उपयोग जांच एजेंसियां सुरागों के रूप में कर रही हैं लेकिन कानून के अनुसार अदालतों में उपयोग किए जाने के लिए वे अपर्याप्त हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications