संयुक्त राष्ट्र की आम सभा में शामिल होंगे जरदारी
समाचार एजेंसी ऑनलाइन के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र के 64वें आम सभा में जरदारी विभिन्न देशों के नेताओं और संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे। वह पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के सम्मान में आयोजित एक समारोह में भी शामिल होंगे।
राष्ट्रपति के साथ शिष्टमंडल में विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी, वित्त मंत्री शौकत तरीन और गृह मंत्री रहमान मलिक शामिल है।
देश को आर्थिक और सुरक्षा चुनौतियों से उबारने के लिए मदद हासिल करने के मकसद से जरदारी 'फ्रेंड्स ऑफ डेमोक्रेटिक पाकिस्तान' (एफओडीपी) के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा व ब्रिटिश प्रधानमंत्री गोर्डन ब्राउन की 24 सितम्बर को होने वाली शिखर बैठक की सह मेजबानी करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications