ओबामा ने सीआईए यातना की जांच रोकने से इंकार किया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ओबामा ने अमेरिकी प्रसारणकर्ता सीएनएन के साथ एक बातचीत में कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून के ऊपर नहीं है।
ओबामा ने कहा है कि न्यायिक अधिकारियों द्वारा की जा रही किसी जांच में हस्तक्षेप करने का खुफिया एजेंसी को कोई अधिकार नहीं है।
ओबामा का यह बयान अमेरिका की सेंट्रल इंटेलीजेंस एजेंसी (सीआईए) के सात पूर्व प्रमुखों द्वारा भेजे गए एक पत्र के प्रतिक्रियास्वरूप आया है। पत्र में आग्रह किया गया था कि ओबामा के पूर्ववर्ती जार्ज बुश के कार्यकाल के दौरान संदिग्ध आतंकियों की कथित प्रताड़ना की अनुमति प्रदान की गई थी, लिहाजा इस मामले की जांच बंद कर दी जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications