तालिबानी नेता सूफी मोहम्मद की नजरबंदी 30 दिन के लिए बढ़ी
समाचार एजेंसी ऑन लाइन के मुताबिक प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-नफाज-ए-शरीयत-ए-मोहम्मदी के प्रमुख की नजरबंदी बढ़ाने का फैसला पश्चिमोतर सीमांत प्रांत की सरकार (एनडब्ल्यूएफपी) ने शनिवार को लिया।
सूफी मोहम्मद और उसके तीन बेटों को पेशावर में गिराफ्तार किए जाने के बाद से ही यहां की जेल में बंद रखा गया है।
पेशावर के जिला समन्वय अधिकारी साहिबजादा मोहम्मद अनीस ने एक निजी टीवी चैनल को बताया कि सूफी मोहम्मद की नजरबंदी की अवधि 20 अक्टुबर तक के लिए बढ़ाई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications