दक्षिण कोरिया के युवा दल ने पर्यटन स्थल देखे

इन्टरनेशनल यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत बूम कॉन के नेतृत्व में आए बीस सदस्यीय दल ने रविवार को कनोड़िया महाविद्यालय में छात्राओं से भारतीय संस्कृति के विविध रूपों की जानकारी ली। दल के सदस्यों ने दक्षिण कोरिया के गीत नृत्य आदि का प्रस्तुतीकरण देने के साथ ही कनोड़िया कॉलेज की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गीत एवं नृत्य का आनन्द उठाया।

दल के सदस्यों ने मेहंदी, रंगोली, लोक व्यवहार, शिक्षा प्रणाली सहित भारतीय संस्कृति के विविध पक्षों पर बातचीत की। राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर के सहायक कार्यक्रम सलाहकार अशोक केवलिया एवं समन्वयक भागचंद सोनी ने दल के सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें भारतीय संस्कृति की विशेषताओं की जानकारी दी। कनोडिया महाविद्यालय में हुए विभिन्न कार्यक्रमों में दल के सदस्यों ने उत्साह से भाग लेते हुए लोक परम्पराओं, वेशभूषा, खान पान, लोक व्यवहार में गहरी रूचि दिखाई।

युवा प्रतिनिधियों ने दोपहर बाद एल्बर्ट हॉल म्यूजियम के विभिन्न कक्षों में जाकर वस्त्र, आभूषण, अस्त्र-शस्त्र आदि के बारे में जानकारी ली। दल के सदस्यों ने आमेर किले, जंतर मंतर सहित अन्य पर्यटन स्थलों का भी अवलोकन किया। दल के सदस्य सोमवार को सुबह सड़क मार्ग से अजमेर के लिए रवाना हो जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+