रूसिया मौत की सीबीआई जांच की संस्तुति (लीड-1)

लखनऊ/भोपाल, 20 सितंबर(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार ने मध्य प्रदेश कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी मदन गोपाल रूसिया की रहस्यमय मौत की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की संस्तुति कर दी है। रूसिया का शव 10 सितंबर को आगरा रेलवे स्टेशन से थोड़ी दूरी पर रेल पटरी पर पड़ा हुआ पाया गया था।

रूसिया भोपाल विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे।

उत्तर प्रदेश के गृह सचिव महेश गुप्ता ने रविवार की शाम लखनऊ में संवाददाताओं को बताया, "मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से इस संदर्भ में आए एक पत्र के बाद हमने इस मामले को सीबीआई को सौंपने का फैसला किया है।"

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि वह भोपाल विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मदन गोपाल रूसिया की मौत की सीबीआई से जांच कराने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से अनुरोध करें।

रूसिया 10 सितम्बर को नई दिल्ली से भोपाल एक्सप्रेस से रवाना हुए थे, लेकिन अगली सुबह वह भोपाल नहीं पहुंच पाए थे।

मायावती को लिखे पत्र में चौहान ने कहा था कि चूंकि यह घटना उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में घटी है, लिहाजा उत्तर प्रदेश सरकार के ही आग्रह पर सीबीआई इस मामले की जांच कर सकती है। मृतक के परिजनों के निवेदन के मद्देनजर तथा इस मामले में एक से अधिक राज्य सरकार शामिल होने के नाते इसकी सीबीआई जांच ही उचित होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+