60 से अधिक अनधिकृत पंजाबी प्रवासी स्पेन में फंसे
लोक भलाई पार्टी (एलबीपी) के महासचिव रमनदीप सिंह ने रविवार को यहां बताया, "60 से अधिक पंजाबी युवक मेलिल्ला द्वीप में फंस गए हैं। वे वहां अति अमानवीय स्थितियों का सामना कर रहे हैं। हमें फैक्स के जरिए भेजे एक संदेश में इन अनधिकृत प्रवासियों ने अपनी दुखद स्थिति बयान की है और तत्काल मदद की अपील की है।"
सिंह ने आरोप लगाया कि आव्रजन एजेंटों ने लगभग पांच से सात वर्ष पहले इन युवकों को समूहों में पश्चिमी अफ्रीका या यूक्रेन भेजे थे। वहां से उन्हें स्पेन या इटली जाना था।
सिंह ने कहा, "मेलिल्ला पहुंचने के पहले ही सुखविंदर सिंह, बूटा सिंह और सोनू सिंह नामक तीन युवक सहारा के रेगिस्तान में भूख के कारण मर गए। पटियाला के एक युवक ने आत्महत्या कर ली, जबकि दो अन्य युवक पागल हो गए हैं।"
सिंह ने आरोप लगाया कि आव्रजन एजेंटों ने उन्हें इटली और स्पेन में नौकरी दिलाने का प्रलोभन दिया था और इसके बदले प्रत्येक युवक से 500,000 रुपये से 700,000 रुपये वसूला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications