मलेशियन इंडियन कांग्रेस प्रमुख जल्द इस्तीफा देंगे
यद्यपि वेल्लु मार्च महीने में निर्विरोध रूप से 11वीं बार अध्यक्ष पद के लिए चुने गए थे और उनका कार्यकाल 2012 तक समाप्त होना था, लेकिन वर्ष 2013 में होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर समय से पहले ही पद छोड़ने का उन पर दबाव बन रहा है।
वेल्लु वर्ष 1981 से ही पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं।
ज्ञात हो कि एमआईसी सत्ताधारी बारिसान गठबंधन का एक घटक है। बारिसान गठबंधन पिछले वर्ष मार्च महीने में हुए चुनाव में संसद में दो तिहाई बहुमत नहीं हासिल कर पाया था और 13 राज्यों में से पांच राज्य उसके हाथ से निकल गए थे।
लंबे समय तक मंत्री रहे वेल्लु खुद चुनाव हार गए थे और संसद में एमआईसी सदस्यों की संख्या घट कर तीन हो गई थी।
मलेशिया के 2.8 करोड़ की आबादी में भारतीय समुदाय के लोगों की संख्या आठ फीसदी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications