'होलोकास्ट' को नकारने के ईरानी प्रयास की रूस ने की निंदा
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार शुक्रवार को टेलीविजन के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करते हुए अहमदीनेजाद ने होलोकास्ट की घटनाओं पर सवाल उठाए और उनकी जांच करने को कहा।
रूसी विदेश विभाग के प्रवक्ता आंद्रेई नेस्तेरेंको ने संवाददाताओं से कहा, "ऐसे बयान चाहे वे किसी भी स्रोत से आएं सत्य का उल्लंघन हैं और पूरी तरह अस्वीकार्य हैं।"
उन्होंने कहा कि होलोकास्ट को नकारने के प्रयास से द्वितीय विश्व युद्ध के पीड़ितों और नाजियों के खिलाफ लड़ने वालों को चोट पहुंचेगी।
रूसी प्रवक्ता ने कहा कि ऐसे बयान ईरान से जुड़े सभी मुद्दों पर प्रभावी संवाद का अंतर्राष्ट्रीय माहौल तैयार करने में मददगार नहीं होते हैं।
उल्लेखनीय है कि नाजी जर्मनी में मारे गए 60 लाख यहूदियों की याद में इजरायल ने अप्रैल में एक स्मारक दिवस का आयोजन किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications