इंग्लिश प्रीमियर लीग में लिवरपूल, विल्ला और आर्सेनल आगे बढ़े
मुकाबले के दौरान वेस्ट हैम ने दो बार बराबरी की लेकिन टोरेस ने मैच समाप्त होने के 15 मिनट पहले निर्णायक गोल दाग कर लिवर पूल को अंकों के लिहाज से दूसरे स्थान पर काबिज मैनचेस्टर यूनाइटेड की बराबरी पर पहुंचा दिया।
एक अन्य मुकाबले में आस्टन विल्ला ने पोर्ट्समाउथ को आसनी से 2-0 से हरा कर छठें स्थान पर पहुंच गया जबकि आर्सेनल ने विगान को 4-0 से हराया।
टोरेस ने मुकाबले के 20 वें मिनट में अकेले दम पर शानदार गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी लेकिन वेस्ट हैम ने पेनाल्टी पर गोल दाग कर मुकाबला बराबरी पर ला दिया।
डर्ट क्यूट ने 41 वें मिनट में स्टीवन गेरार्ड के हेडर को दिशा देकर लिवरपूल को एक बार फिर से आगे कर दिया लेकिन कार्लटन कोल ने हाफटाइम से ठीक पहले गोल दाग कर लिवरपूल की बढ़त को खत्म कर दिया।
दूसरे हाफ में पूरे समय मैदान पर लिवरपूल का दबदबा रहा और रेयान बाबेल ने टोरेस को एक शानदार क्रास पास दिया जिसे टोरेस ने गोल में तब्दील कर अपनी टीम को निर्णायक बढ़ दिला दी।
इंडो-एशियन सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications