म्यांमार में स्वाइन फ्लू के 45 मामले
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक स्वाइन फ्लू के 45 मरीजों में से 36 मरीज पूरी तरह ठीक होकर अस्पतालों से अपने घर चले गए हैं जबकि नौ मरीजों को अभी विशेष चिकित्सा दी जा रही है।
म्यांमार में फ्लू का पहला मामला 27 जून को सामने आया। पहली मरीज 13 वर्षीय लड़की थी जो सिंगापुर से एक दिन पहले ही अपने घर लौटी थी।
अधिकारियों द्वारा यहां फैल रहे फ्लू की रोकथाम के सभी संभव उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने निजी चिकित्सालयों को सलाह दी है कि एक भी मरीज में फ्लू के लक्षण दिखाई दें तो उसे तुरंत सरकारी अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications