नक्सल प्रभावित मिदनापुर में तीन लोगों की हत्या
एक अन्य घटना में पश्चिम मिदनापुर के गारबेटा इलाके में शनिवार की रात कुछ लोगों ने एक नक्सली नेता की हत्या कर दी।
पश्चिम मिदनापुर के पुलिस अधीक्षक एम.के. वर्मा ने कहा, "माणिक माडी और बगन माडी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के कार्यकर्ता थे और वह नक्सल विरोधी समिति में सक्रिय थे। संदिग्ध नक्सलियों ने बेलपहाड़ी थाना क्षेत्र के ताराफेनी में इनकी हत्या कर दी।"
उन्होंने कहा कि यह घटना तब हुई जब वे शनिवार की देर रात अपने घर लौट रहे थे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सात नक्सलियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी की और उसके बाद वे घने जंगल में चले गए।
एक अन्य घटना में गारबेटा थाना क्षेत्र के संधिपुर में एक स्थानीय नक्सली नेता असित सरकार (52) की कुछ अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी।
पुलिस ने कहा कि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications