सोनिया, हुड्डा की तस्वीरें इस्तेमाल करने वालों को पार्टी की चेतावनी
पार्टी प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह हूड्डा ने यहां रविवार को कहा, "जिस तरह से कुछ लोग विधानसभा चुनाव के लिए अपने को कांग्रेस का संभावित उम्मीदवार बताने के लिए तथा राजनीतिक लाभ लेने के लिए अपने होर्डिगों, पोस्टरों व पर्चियों में सोनिया गांधी व भूपिंदर सिंह हुड्डा की तस्वीरों का इस्तेमाल कर रहे हैं, कांग्रेस की हरियाणा इकाई ने उसे गंभीरता से लिया है।"
हुड्डा ने कहा, "कुछ निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव में अपनी संभावनाओं को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं।"
कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष फूलचंद मुलाना ने यहां जारी एक बयान में कहा है कि इस बात का अधिकार मात्र कांग्रेस द्वारा नामित उम्मीदवारों को प्राप्त है कि वे सोनिया गांधी व हुड्डा की तस्वीरें इस्तेमाल करें।
मुलाना ने चेतावनी दी है कि जो लोग इस निर्देश का उल्लंघन करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications