अमेरिका मुशर्रफ के लिए सुरक्षित रास्ता चाहता था : अमेरिकी राजदूत
डेली टाइम्स ने एक निजी टीवी चैनल के हवाले से अपनी साईट पर खबर दी है कि पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत एन्नी डब्ल्यू. पैटरसन ने शनिवार को कहा कि अमेरिका, पाकिस्तान में लोकतंत्र की शांतिपूर्ण बहाली और मुशर्रफ की सम्मानजनक सेवानिवृत्ति चाहता था।
पैटरसन ने कहा, "मुशर्रफ अब अतीत की कहानी बन चुके हैं और उनके बारे में हमें कुछ भी नहीं कहना है।"
पैटरसन ने कहा कि पाकिस्तानी संविधान के अनुच्छेद छह के तहत मुशर्रफ पर मुकदमा चलाने की मांग पाकिस्तान का अंदरूनी मामला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications