रेलवे अस्पताल को मेडिकल कॉलेज में विकसित करेगा रेल मंत्रालय
कोलकाता के दक्षिणी हिस्से में मटियाबुर्ज इलाके में कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर बनर्जी ने कहा, "एसईआर अस्पताल को सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा और जल्द ही उसे मेडिकल कॉलेज के रूप में तब्दील कर दिया जाएगा। यह परियोजना सार्वजनिक-निजी साझेदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत पूरी की जाएगी।"
बनर्जी ने कहा कि इसके पहले रेलवे ने दक्षिण 24 परगना के जिलाधिकारी को एक प्रस्ताव दिया था कि मंत्रालय गार्डेन रीच स्टेट जनरल हॉस्पीटल का आधुनिकीकरण करना चाहता है, लेकिन जिला प्रशासन ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications