राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने ईद पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने अपने संदेश में कहा है, "ईद-उल-फितर के खुशी के मौके पर मैं देशवासियों को अपनी शुभकामना देती हूं और उनके उज्वल भविष्य की कामना करती हूं।"

पाटिल ने कहा है कि रमजान के पवित्र महीने के समापन के मौके को ईद-उल-फितर आनंद व खुशियों से भर दे। यह त्योहार आपसी सद्भाव को बढ़ाए और हम सभी को प्रेम, दया व सहनशीलता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करे।

उपराष्ट्रपति एम.हामिद अंसारी ने अपने संदेश में कहा है कि ईद-उल-फितर दया, भाईचारे और साझेदारी की भावना का प्रतीक है।

अंसारी ने कहा, "ईद-उल-फितर के खुशी के मौके पर मैं देश-विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को बधाई और अपनी शुभकामनाएं देता हूं।"

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने संदेश में कहा है कि ईद-उल-फितर रमजान के पवित्र महीने के दौरान चलने वाले रोजे के समापन का प्रतीक है। यह त्योहार सादगी, भाईचारे और साझेदारी की भावना को जगाता है। यह हमारी साझी संस्कृति की भावना को प्रतिबिंबित करता है।

सिंह ने कहा, "यह त्योहार सहनशीलता व शांति को बढ़ावा दे तथा सद्भाव से रहने के हमारे संकल्प को मजबूत करे।"

सोनिया गांधी ने अपने संदेश में कहा कि ईद के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं देती हूं। ईद-उल-फितर एक महीने के रोजे के बाद आता है। इस दौरान आत्मा का शुद्धिकरण होता है और विश्वास की भावना प्रखर हो उठती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+