सीबीआई ने केरल के पूर्व मंत्री से पूछताछ की
सीबीआई अधिकारियों के साथ यहां मुलाकात के बाद कार्तिकेयन ने संवाददाताओं से कहा, "सीबीआई ने मुझसे दोबारा मिलने के लिए कहा था, इसलिए मैं आया था। उन्होंने मुझसे जो सवाल किए, उनका मैंने जवाब दिया। मेरा आशय बहुत स्पष्ट था कि मैं जांच में उन्हें सहयोग करूंगा।"
पिछले नौ दिनों के दौरान सीबीआई ने 3.74 अरब रुपये के घोटाले में कार्तिकेयन से दूसरी बार पूछताछ की है।
वर्ष 1997 में राज्य के विद्युत मंत्री रहे विजयन राज्य की तीन बिजली परियोजनाओं के नवीनीकरण के लिए कनाडाई कंपनी, एसएनसी लवलिन को गलत तरीके से ठेका आवंटित करने के आरोपी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications