स्वाइन फ्लू से मृतकों की संख्या 240 हुई
नई दिल्ली, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। देश में स्वाइन फ्लू से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार को दो और लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 240 पहुंच गई है। रविवार को 253 नए मामले सामने आए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के अनुसार अब तक 34,376 लोगों के नमूने की जांच की गई जिसमें से 7925 में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
बयान के अनुसार के रविवार को सामने आए नए मामलों में सर्वाधिक दिल्ली के 93 मरीज हैं। इसके बाद हरियाणा से 54, महाराष्ट्र से 36, तमिलनाडु से 17, उत्तर प्रदेश से 16, कर्नाटक से 15, आंध्र प्रदेश से 8, केरल से 5, चंडीगढ़ से 3, पश्चिम बंगाल से 1, उत्तराखंड से 2, गुजरात से 3 मामले सामने आए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications