कोलंबिया ने 10 विद्रोहियों को अमेरिका को सौंपा
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार कोलंबिया ने प्रमुख विद्रोही नैंसी कोंडे रुबियो को भी अमेरिका को सौंप दिया है। इस पर विद्रोही संगठन 'रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्स ऑफ कोलंबिया' को हथियार मुहैया कराने और अमेरिका में सैन्य ठेकेदारों को अगवा करने का आरोप था।
कोलंबिया पुलिस ने एक अभियान चलाकर इन 10 विद्रोहियों को गिरफ्तार किया था।
उल्लेखनीय है कि विद्रोही संगठन 'रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्स ऑफ कोलंबिया' देश में हिंसक गतिविधियों में संलिप्त रहता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications