चुनावों पर श्वेत पत्र जारी करेगा बांग्लादेश का विपक्ष
समाचार पत्र द डेली स्टार के मुताबिक बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के सलाल्लुद्दीन कादर चौधरी ने कहा कि 29 दिसम्बर को हुए संसदीय चुनाव में की गई धांधलियों के सबूतों को प्रकाशित करने की दिशा में उनकी पार्टी ने जमात-ए-इस्लामी के साथ पहल की है।
दोनों दलों ने इस सिलसिले में जानकारी इकट्ठा करने और दस्तावेज तैयार करने के लिए टीमों का गठन किया है।
उल्लेखनीय है कि यह पहल कर विपक्ष ने वही काम किया है जो कि सत्ताधारी गठबंधन ने 2001 में चुनाव हारने के बाद किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications