मध्य प्रदेश में युवक के दोनों हाथ और एक पैर काटा
अशोकनगर के पुलिस अधीक्षक आर. के. आरूसिया ने रविवार को आईएएनएस को बताया है कि मुंगावली थाने के डोगरा गांव के परमाल सिंह का अपने ही गांव के श्रीराम और शिशुपाल से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। शनिवार को परमाल श्रीराम के घर में बुरी नीयत से घुसा, वह कुल्हाड़ी भी लिए हुए था। इसी पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई और परमाल के दोनों हाथों के पंजे और एक पैर काट दिया।
आरूसिया ने बताया है कि पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायल परमाल का इलाज जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications