चंद्रमोहन के लिए हजकां में कोई स्थान नहीं : कुलदीप
बिश्नोई ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "चंद्रमोहन कांग्रेस में हैं और उन्हें हजकां का टिकट देने का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने हमसे टिकट के लिए संपर्क भी नहीं किया है। एक बात स्पष्ट है कि उनके लिए हमारी पार्टी में कोई स्थान नहीं है।"
उन्होंने कहा, "हम उनकी पत्नी सीमा बिश्नोई को टिकट देने पर विचार कर सकते हैं, यदि उन्होंने इस बारे में हमसे संपर्क किया तो। हालांकि ऐसे मामलों में निर्णय पार्टी आलाकमान लेता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications