रूसिया की मौत की सीबीआई जांच की संस्तुति
राज्य सरकार की तरफ से रविवार शाम लखनऊ में इस फैसले की जानकारी दी गई है। इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि वह भोपाल विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मदन गोपाल रूसिया की मौत की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से अनुरोध करें।
रूसिया 10 सितम्बर को नई दिल्ली से भोपाल एक्सप्रेस से रवाना हुए थे लेकिन अगली सुबह भोपाल नहीं पहुंचे। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई और बाद में रूसिया का शव आगरा से 30 किलोमीटर दूर रेल पटरी पर पाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications