भारी मात्रा में विस्फोटकों के साथ 3 गिरफ्तार
जिले के नक्सल प्रभावित बारा इलाके के जंगलों में रविवार तड़के तीनों व्यक्तियों को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि सूचना के आधार पर तीनों अभियुक्तों को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 250 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट, 400 डेटोनेटर और 25 मीटर फ्यूज वायर बरामद किया गया है।
प्रकाश ने कहा कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है कि वे विस्फोटक कहां लेकर जा रहे थे। पुलिस तीनों व्यक्तियों के नक्सलियों से संबंध होने की आशंका से इनकार नहीं कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications