दिल्ली के एक पार्क में मिला व्यापारी का शव
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "जैन परिवार ने संदीप के शनिवार देर रात तक घर न लौटने पर उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार की सुबह हमें फोन पर पार्क में एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली।"
पुलिस के मुताबिक संदीप के सिर पर चोट के कई निशान थे, जिससे लगता है कि हत्या के पीछे कोई व्यक्तिगत दुश्मनी थी।
संदीप के पिता महेश जैन ने कहा, "संदीप शाम को किसी से मिलने जाने के लिए घर से कनाट प्लेस के लिए निकला था। उसने हमें आधी रात तक लौटने के लिए कहा था। जब वह बताए गए समय से कई घंटे बाद तक नहीं लौटा और वह अपना फोन भी नहीं उठा रहा था तो ऐसे में हमने पुलिस को सूचना दी। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications