पत्नी की अंत्येष्टि में शामिल पति की मधु मक्खियों के हमले से मौत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुरा थाना क्षेत्र के बिलवा गांव की उमरीबाई का शनिवार को शमशान घाट में अंतिम संस्कार चल रहा था, तभी मधु मक्खियों ने हमला बोल दिया। इस हमले में उमरीबाई के पति जाम सिंह सहित चार लोग घायल हो गए। जाम सिंह को उपचार के लिए भगवानपुरा के अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज एजेंसी।


Click it and Unblock the Notifications