आस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त ने भारतीयों के खिलाफ हमलों की निंदा की

नई दिल्ली, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। मेलबर्न में पिछले सप्ताह चार भारतीयों पर हमले और हाल के महीनों में छात्रों पर हमलों की घटनाओं से दोनों देशों के रिश्तों पर प्रभाव पड़ा है और भारत में आस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त खुद को 'गहरी निराशा' की स्थिति में पाते हैं तथा इन घटनाओं की निंदा की।

कार्यवाहक उच्चायुक्त लैक्लान स्ट्राहन ने एक साक्षात्कार में आईएएनएस से कहा, "आप इस तरह के दौर (हिंसा) से उसके व्यापक प्रभाव के बिना नहीं निकल सकते। हम इसे स्वीकार करते हैं। परंतु दोनों देशों को नजदीक लाने वाले काफी अधिक आपसी हित हैं।"

उन्होंने कहा, "यह कहना सही होगा कि ऐसी घटनाओं के लगातार जारी रहने से हम खुद को बेहद निराशाजनक और खेदजनक स्थिति में पाते हैं और हमारी सरकार ने इसकी निंदा की है। जब भी ऐसी अन्य घटना हुई है, हर किसी ने गहरी निराशा जताई और इसके फिर होने पर नाराजगी प्रकट की।"

भारतीय मूल के अगले उच्चायुक्त पीटर वर्गीज की नियुक्ति से पहले उच्चायोग का कार्य संभाल रहे स्ट्राहन ने ऐसे हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि इन घटनाओं को पूरे आस्ट्रेलिया पर सामूहिक रूप से लागू नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि हर समुदाय में अल्प संख्या में ऐसे लोग होते हैं जिनका व्यवहार अशोभनीय होता है और कुछ समय पर ऐसा व्यवहार नस्लीय रंग से भी संबंधित हो सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+