कोलकाता पुलिस ने शुरू किया ब्लॉग
पुलिस आयुक्त गौतम मोहन चक्रवर्ती ने कहा, "इस ब्लॉग पर कोलकाता पुलिस के संबंध में अपनी पसंदगी व ना पसंदगी अभिव्यक्त की जा सकेगी।"
वेबसाइट 'डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कोलकाताकोप्स डॉट कॉम' पर पुलिस के सामान्य कामों के अलावा उसके द्वारा किए गए विभिन्न सामाजिक कार्यो की संक्षिप्त जानकारी मिलेगी।
चक्रवर्ती कहते हैं कि यह ब्लॉग विभिन्न ख्यातनाम लोगों द्वारा चलाए जा रहे ब्लॉग से अलग होगा। जिसका मकसद शहर के पुलिसकर्मियों के काम में सुधार लाना होगा।
उन्होंने कहा कि इस ब्लॉग पर कोलकाता पुलिस की विभिन्न क्षेत्रों में की गई नई पहल की जानकारी होगी। इनमें नबदिशा (नई दिशा)- शहर की गलियों के कमजोर बच्चों के लिए शुरू किया गया शैक्षिक व स्वास्थ्य कार्यक्रम, किरण- कम सुविधा हासिल बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा देने के लिए चलाया जा रहा कार्यक्रम, प्रोभो (निरंतर गतिशील)- सालभर लंबा रक्तदान शिविर जैसे कई अन्य कार्यक्रमों की जानकारी शामिल होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications