राकांपा ने गोवा कांग्रेस पर पार्टी को बदनाम करने का आरोप लगाया
राकांपा ने पर्यटन मंत्री मिक्की पाचेको के उस बयान पर सुर से सुर मिलाया है जिसमें उन्होंने कहा था कि गोवा कांग्रेस राकांपा नेताओं के खिलाफ साजिश रच रही है और उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रही है।
राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष कार्मो पेगाडो ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर कांग्रेस के नेता राकांपा को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।
उन्होंने कहा, "हमारे नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने से पहले उन्हें कम से कम हमारे पदाधिकारियों से तो बात कर लेनी चाहिए थी। वे संभवत: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की छवि को धूमिल करने के मकसद ये यह सब कर रहे हैं ताकि उन्हें इसका लाभ मिल सके।"
ज्ञात हो कि गोवा में राकांपा, कांग्रेस और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी की गठबंधन सरकार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications