शिक्षा पर संयुक्त कार्यबल बनाएंगे ब्रिटेन व पाकिस्तान
समाचार चैनल 'जियो टीवी' के मुताबिक शनिवार को यहां हुई एक बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड मिलीबैंड शामिल थे।
बैठक के बाद मिलीबैंड ने पत्रकारों से कहा, "हमने पाकिस्तान की शिक्षा व्यवस्था के बारे में विस्तृत चर्चा की। जरदारी और कुरैशी दोनों ही शिक्षा के महत्व के प्रति गंभीर हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications