ब्रिटेन में 3 साल का बच्चा संदिग्ध अपराधी

स्कॉटलैंड में स्ट्रैथक्लाइड पुलिस के अधिकारियों ने घरेलू सामान को क्षति पहुंचाए जाने की एक शिकायत पाने के बाद इस गर्मी के मौसम में बच्चे के घर का मुआयना किया था।

यह बच्चा पांच वर्ष या इसके नीचे की उम्र के उन 10 बच्चों में से एक है, जिसकी कई तरह के कथित अपराधों के लिए गत मई महीने में जांच की गई है।

ब्रिटेन में अल्पवयस्कों में आपराधिक प्रवृत्ति को लेकर बढ़ती चिंता के बीच आई इस खबर को एक प्रमुख विपक्षी सांसद ने अपराध के पहले संकेत की एक स्पष्ट अभिव्यक्ति बताया है।

कंजर्वेटिव पार्टी के घरेलू मामलों के प्रवक्ता क्रिस ग्रेलिंग ने कहा है, "इस तरह के उदाहरण हमारे देश के कुछ हिस्सों में उपस्थित अति गंभीर सामाजिक समस्याओं को रेखांकित करते हैं। यह अति जटिल परिदृश्य का हिस्सा है जिसे हम टूटा हुआ ब्रिटेन कहते हैं।"

ज्ञात हो कि एक छह वर्षीय बच्चे को डकैती के संदेह में इस वर्ष के जून महीने में गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा 12 वर्ष व उसके नीचे की उम्र के तीन अन्य बच्चों को पिछले सप्ताह दो छोटे बच्चों पर यौन हमला करने के संदेह में गिरफ्तार किया गया था।

संडे टाइम्स द्वारा इसी महीने प्रस्तुत किए गए आंकड़ों के अनुसार ब्रिटेन में पिछले तीन वर्षो के दौरान 10 वर्ष तक की उम्र के बच्चे 6,000 से अधिक अपराधों को अंजाम दे चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+