भारत के पास है पर्याप्त परमाणु क्षमता: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार

नारायणन ने समाचार चैनल सीएनबीसी-टीवी18' पर करन थापर से साक्षात्कार में कहा, "हमारे पास पर्याप्त परमाणु क्षमता है। मैं इस बारे में पूरी तरह से आश्वस्त हूं। अगर हमारे देश पर परमाणु हमला होता है तो हमारे पास भी जवाब देने के लिए पर्याप्त क्षमता रहेगी।"

पोखरण परमाणु परीक्षण की सफलता पर उठे सवालों के बाद यह पहला मौका है जब किसी सरकारी अधिकारी ने इस बारे में बयान दिया है।

गौरतलब है कि डीआरडीओ के पूर्व अधिकारी के. संथानम ने भारत द्वारा 1998 में किए गए परमाणु परीक्षण की सफलता पर संदेह जताया था।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि परमाणु ऊर्जा आयोग ने पिछले सप्ताह 1998 के परमाणु परीक्षण की क्षमता पर स्थिति साफ कर दी थी और इससे ज्यादा सरकार की ओर से किसी स्पष्टीकरण की जरूरत नहीं है।

नारायणन ने संकेत किया कि संथानम और अन्य वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिकों का बयान वैज्ञानिक समुदाय में व्यक्तिगत प्रतिद्वंद्विता का परिणाम हो सकता है।

उन्होंने पोखरण परमाणु परीक्षण की समीक्षा के लिए वैज्ञानिकों का पैनल नियुक्त करने के सुझाव को यह कह कर खारिज कर दिया कि मामले की जांच के लिए तटस्थ और स्वतंत्र वैज्ञनिकों का मिलना मुश्किल होगा।

नारायणन ने कहा कि वह इन खबरों से वाकिफ हैं कि पाकिस्तान अपने परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत भी राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए आवश्यक होने पर परमाणु प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने से नहीं हिचकिचाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+