हिमाचल प्रदेश में हुई 33 फीसदी कम बारिश
मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, "राज्य के ज्यादातर हिस्सों में औसत से कम बारिश हुई। अभी तक राज्य में बारिश में 33 फीसदी की कमी देखी गई है।"
सिंह ने बताया कि राज्य के केवल तीन जिलों ऊना, किन्नोर और कुल्लू में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है वहीं नौ जिलों में बारिश में कमी देखी गई।
किन्नोर जिले में सामान्य से 67 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है जबकि ऊना और कुल्लु में क्रमश: 28 फीसदी और 10 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है।
उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश सूखाग्रस्त घोषित हो चुका है। सूखे की वजह से बागवानी और कृषि क्षेत्र में 872.36 करोड़ के घाटे का आंकलन किया गया है।
मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल इस महीने की शुरुआत में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से नई दिल्ली में मिल चुके हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से सूखा प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए केंद्र से 608.13 करोड़ की सहायता राशि की मांगी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications