श्रेष्ठ अपहरण मामले की त्वरित सुनवाई चाहती है पटना पुलिस
अतिरिक्त महानिदेशक (पुलिस मुख्यालय) नीलमणि ने आईएएनएस को बताया, "हम आरोप पत्र दाखिल करेंगे और जल्द ही मामले की त्वरित सुनवाई के लिए न्यायालय से आग्रह करेंगे।"
नीलमणि ने कहा कि पुलिस ने जांच पूरी कर ली है और सभी पांचों आरोपियों की सजा सुनिश्चित कराने का प्रयास करेगी।
स्कूल जाते समय सोमवार को श्रेष्ठ का अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने मुख्य आरोपी वरुण सहित पांच लोगों को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस ने श्रेष्ठ को गुरुवार को सारण जिले से बरामद किया था। वह पटना के क्राइस्टचर्च स्कूल की पहली कक्षा का छात्र है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications