करजई का तालिबान को शांति वार्ता में शामिल होने का न्योता
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अफगानिस्तान की शांति की कामना करते हुए करजई ने हथियार बंद विपक्ष सहित सभी अफगानों से युद्ध से तहस-नहस हुए देश को फिर व्यवस्थित करने का आह्वान किया।
करजई ने कहा, "एक बार फिर मैं सभी विपक्षियों को देश के पुनर्निमाण के लिए हिंसा त्यागकर शांति वार्ता के लिए आगे आने का आमंत्रण देता हूं।"
वर्षो से युद्ध की तबाही झेल रहे अफगानी भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपना धार्मिक पर्व ईद-उल-फितर मना रहे हैं। नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दृष्टि से काबुल के सभी संवेदनशील इलाकों में सेना के साथ पुलिस की तैनाती की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications