मस्जिद में अवैध निर्माण पर एएसआई को नोटिस
उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अजीत प्रकाश शाह और न्यायाधीश मनमोहन की खंडपीठ ने पिछले सप्ताह एएसआई को सात अक्टूबर तक जवाब देने के लिए कहा।
अदालत ने एएसआई से पूछा है कि मुगल बादशाह शाहजहां द्वारा बनवाई गई यह विशाल मस्जिद संरक्षित स्मारक है या नहीं।
वर्ष 1650 में बनी यह मस्जिद 17वीं सदी में बने पुरानी दिल्ली स्थित लाल किले के ठीक सामने चांदनी चौक के किनारे खड़ी है।
अदालत स्थानीय निवासियों द्वारा इलाके में हो रहे अवैध निर्माण पर दायर की गई जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी।
'रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन' की ओर से याचिका दाखिल करने वाली फरहा खान ने मांग की है कि अवैध निर्माण को गिरा दिया जाए।
याचिकाकर्ता के वकील ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर वक्फ बोर्ड, दिल्ली नगर निगम, पुलिस और एएसआई खामोश हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications