नाल्को की अन्य धातुओं के कारोबार में पैर जमाने की योजना
नाल्को के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सी.आर. प्रधान ने कहा, "योजना के तहत कंपनी न्युक्लियर पॉवर कारपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीएल) के साथ 1,000 मेगावाट क्षमता का परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए बातचीत कर रही है।"
प्रधान ने शनिवार को कंपनी की 28वीं सालाना आम बैठक के बाद कहा, "हम एनपीसीएल के साथ बातचीत कर रहे हैं। हमारी योजना स्वतंत्र ऊर्जा उत्पादक बनने की है।"
नाल्को एल्युमिनियम के अलावा अन्यु धातुओं के कारोबार में भी पांव जमाना चाहती है।
नाल्को के वित्त निदेशक बी.एल बागड़ा ने कहा, "हम आर्थिक मंदी के मद्देनजर एक इकाई पर निर्भर रहने के बजाए खतरे को बांटना चाहते हैं। यह हमारी विविधीकरण योजना का हिस्सा है।"
कंपनी के अधिकारियों के अनुसार नाल्को नए खनिज स्रोतों खास कर कोयला, बाक्साइट और तांबा की खदानों के अधिग्रहण की योजना बना रहा है।
अधिकारियों के अनुसार नाल्को 4,402 करोड़ रुपये के निवेश के साथ दूसरे चरण का क्षमता विस्तार लगभग पूरा कर चुकी है।
इंडो-एशियन सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications