प्रधानमंत्री की नियमित चिकित्सीय जांच की गई
प्रधानमंत्री के निजी चिकित्सक के. श्रीनाथ रेड्डी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "सब कुछ सामान्य है।"
उन्होंने बताया कि गत जनवरी महीने में प्रधानमंत्री का ऑपरेशन करने वाले मुंबई के प्रसिद्ध डाक्टर रमाकांत पांडा रविवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री की चिकित्सीय जांच की।
ज्ञात हो कि गत 24 जनवरी को प्रधानमंत्री का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में ऑपरेशन हुआ था। उन्हें एक फरवरी को अस्पताल से छुट्टी दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications