स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार पर अमेरिका में मतभेद
वाशिंगटन, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका में नागरिकों को सस्ती स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए एक तंत्र स्थापित करने की जरूरत शिद्दत से महसूस की जा रही है लेकिन स्वास्थ्य सुविधा तंत्र सरकार प्रायोजित होने या न होने को लेकर राजनीतिक दलों में मतभेद हैं।
अमेरिका में करीब 4 करोड़ 60 लाख नागरिकों का स्वास्थ्य बीमा नहीं है और दो करोड़ 25 लाख लोगों का आंशिक स्वास्थ्य बीमा है। ऊंची लागत के कारण बहुत सी नियोक्ता कंपनियों ने कर्मचारियों के लिए बीमा की पेशकश बंद कर दी है। बहुत से लोग ऐसे है जो महंगी स्वास्थ्य सेवाओं की कीमत नहीं चुका सकते।
'कैसर फैमिली फाउंडेशन' के अनुसार 2007 में अमेरिका ने स्वास्थ्य सुविधाओं पर कुल 240 अरब डॉलर या प्रतिव्यक्ति पर 7,900 डॉलर खर्च किया।
ऐसी स्थिति में अमेरिका में स्वास्थ्य तंत्र में सुधार को लेकर बहस शुरू हो गई है। राष्ट्रपति बराक ओबामा, कांग्रेस के रिपब्लिकल और डेमोकट्रिक सदस्य, अमेरिकी मेडिकल एसोसिएशन और बीमा उद्योग का प्रतिनिधित्व करने वाला हेल्थ इंश्यारेंस प्लान्स सभी इस बात पर सहमत है कि स्वास्थ सुविधा तंत्र में सुधार करना जरूरी है। लेकिन सुधार के तौर तरीकों को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है।
राष्ट्रपति ओबामा के चुनाव अभियान में सरकार प्रायोजित स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम बनाने की योजना एक प्रमुख मु्द्दा था। ओबामा ने कहा है कि उन्हें संघीय बजट में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए वित्तीय मदद के लिए बजट की योजना भी तैयार कर ली है। उन्होंने इसके लिए धन जुटाने के वास्ते उच्च आय स्तर वाले अमेरिकी नागरिकों को कर से मिलने वाली छूट में कटौती करने का सुझाव भी दिया है।
यद्यपि, रिपब्लिकन सदस्यों को सभी नागरिकों के लिए सरकार प्रायोजित स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम का विचार पसंद नहीं है। रिपब्लिकन सदस्यों को डर है कि इसका फायदा उठा कर नियोक्ता निजी बीमा के बजाए सरकारी बीमा कवर को चुनेंगे क्योंकि सरकारी बीमा कवर कम खर्चीला होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications