मलेशियाई मॉडल की सजा पर रोक चाहता है एनजीओ
'सिस्टर इन इस्लाम' (एसआईएस) नामक एनजीओ ने शुक्रवार को 32 वर्षीय कार्तिका सारी देवी सुकर्णो की सजा पर रोक लगाने के लिए आवेदन दायर किया। सुकर्णो अपने अपराध के प्रायश्चित के लिए सार्वजनिक रूप से सजा भुगतना चाहती हैं।
इस मामले से मलेशियाई प्रशासन की छवि खराब हो रही है जो उदार मुस्लिम देश होने का दावा करता है।
समाचार पत्र 'स्टार टाइम्स' के अनुसार एसआईएस की कार्यकारी निदेशक हमीदा मारीकन ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करने वाले एक समूह के नाते संगठन विवाद सुलझाने और इस मुद्दे पर स्पष्टता उपलब्ध कराने के लिए जनहित में काम कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि सुकर्णो और एक महिला वेटर पर 1,400 डॉलर का जुर्माना किया गया और छह कोड़ों की सजा दी गई।
एसआईएस ने अधिकारियों से कानूनी प्रक्रिया पूर्ण होने से पहले सजा नहीं लागू करने को कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications